Bhopal News: मकान मालिक ने दी थी पुलिस को खबर, आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई

भोपाल। राजधानी में बीएएमएस के एक छात्र ने फांसी लगााकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके की है। हनुमानगंज इलाके में बीएएमएस के एक छात्र ने फांसी लगाई है। अभी तक उसकी खुदकुशी को लेकर कोई ठोस वजह पुलिस को पता नहीं चल सकी है। वह किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने परिजनों को खबर देकर भोपाल बुला लिया है।
पिता करतें है किसानी का काम
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान श्रीकांत सनोडिया (Shrikant Sanodiya) पिता राम सिंह सनोडिया उम्र 24 साल के रुप में हुई है। वह मूलत: सिवनी जिले का रहने वाला है। यहां हनुमानगंज थाना क्षेत्र में इब्राहिमगंज (Ibrahimganj) में किराए से रहता था। श्रीकांत सनोडिया बीएएमएस (BAMS) का छात्र था। वह भौंरी में स्थित कॉलेज में पढ़ता था। उसका 3 दिसंबर को दोपहर लगभग एक बजे फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। इस बात की जानकारी पुलिस को मकान मालिक ज्ञान कृपलानी (Gyan Kriplani) ने दी थी। कमरे में पंखा चल रहा था और बिजली चालू थी। शव रोशनदान पर फंदा लगाकर लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि पिता राम सिंह सनोडिया (Ram Singh Sanodiya) किसानी का काम करते हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हनुमानगंज थाना पुलिस मर्ग 01/25 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई विवेक शर्मा (SI Vivek Sharma) कर रहे हैं। पुलिस मोबाइल से भी आत्महत्या के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।