Bhopal News: दस महीने के मासूम बच्चे की मौत 

Share

Bhopal News: खेलते—खेलते चूल्हे के पास बैठी दादी तक पहुंच गया था बालक, नजदीक रखा हुआ था केरोसिन, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चूल्हे में सुलगी आग से दस महीने का मासूम झुलस गया। उसका चौबीस घंटे तक इलाज भी चला। लेकिन, जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुई थी घटना

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार आहिद (Aahid) पिता आसिफ उम्र 10 माह की मौत हो गई है। वह निशातपुरा स्थित करोद के पास एकता नगर (Ekta Nagar) में रहता था। आहिद के पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि आहिद की दादी 16 सितंबर की शाम चूल्हे में केरोसिन डालकर आग लगा रही थी। तभी वह वहां चला गया। उसके कपड़े में आग पकड़ गई। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। इलाज के दौरान 17 सितंबर की सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। इस मामले की जांच एएसआई सुखबीर सिंह (ASI Sukhbeer Singh) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 63/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: लड़की का आफत वाला अफेयर
Don`t copy text!