Exclusive Story: पुलिस के सामने परीक्षा की घड़ी, पूर्व में बोर्ड एग्जाम की कॉपियां खंगाल रही 

Share

Exclusive Story: महिंद्रा शोरुम कर्मचारी ने 20 दिन पूर्व लगाई थी फांसी, चमत्कारी तरीके से सामने आया सुसाइड नोट तो छह साल पुराने हत्याकांड की कहानी फिर गर्म हुई, बिलखिरिया थाने के एक कांस्टेबल पर लगाया एक लाख रुपए मांगने का आरोप, जबकि उसने जिस युवक को ​बुलाया वह गायब हुआ, मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा है नोटिस, गुम मोबाइल में मौजूद फोनपे का पासवर्ड क्रैक करके खाते से निका​ल लिए थे 39 हजार रुपए, तीन युवकों के बीच खिचड़ी बनी कहानी में मर्डर, चीटिंग, सुसाइड से लेकर सायबर क्राइम भी शामिल

Exclusive Story
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे घटना किसी ओटीटी वेबसीरीज (OTT Content) की तरह ही है। यदि किसी डायरेक्टर को यह कहानी पता चल गई तो वह उसे रिलीज करके करोड़ों रुपए भी कमा लेगा। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। घटना की शुरुआत एक सुसाइड से हुई थी। जिसकी जांच के बाद मर्डर, सायबर क्राइम, रोड मिशेप से लेकर सभी तरह के षडयंत्र सामने आ चुके हैं। पुलिस इस उलझी गुत्थी को सुलझाने (Exclusive Story) में जुट गई है। जिसे पूरी तरह से समझने में लंबा समय लगेगा। इसके लिए पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, बोर्ड एग्जाम परीक्षा की कॉपी के अलावा तीन युवकों को तलाश रही है। जिनके बयान के बाद कोई वास्तविकता तक उसमें पहुंचा जा सकेगा। बहरहाल, अभी भोपाल देहात क्षेत्र का एक कांस्टेबल इस पूरे मामले में विवादों में फंस गया है।

यह है वह घटना जिस पर पिपलानी थाना पुलिस एक पखवाड़े से खामोश थी

पिपलानी थाना पुलिस एक पखवाड़े तक इस मामले में खामोश रही। जबकि सुसाइड नोट सामने आने की बात एक सप्ताह बाद ही उजागर हो गई थी। उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित अभिनव होम्स (Abhinav Homes) में रहने वाले सचिन दामड़े पिता सत्यनारायण दामड़े उम्र 22 साल ने फांसी लगाई थी। पुलिस को खबर पड़ोसी ललित मालवीय (Lalit Malviya) ने दी थी। सचिन दामड़े महिंद्रा शोरुम (Mahindra Showroom) में काम करता था। मामले की जांच एसआई विवेक आर्य (SI Vivek Arya) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट को जांच में लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यहां वह नानी के पास रहता था। घटना के वक्त नानी उसकी नर्मदापुरम (पुराना नाम होशंगाबाद) जिले गई थी। सूत्रों के अनुसार बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक मोबाइल चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले की जांच कांस्टेबल संजय परसोदिया (Constable Sanjay Parsodiya) कर रहे थे। चोरी गया मोबाइल नानकी बाई का था। मोबाइल 22 अगस्त को चोरी गया था। इस मोबाइल में नानकी बाई (Nanki Bai) के भाई हरीलाल (Hari Lal) का फोनपे अकाउंट था। इस अकाउंट के पासवर्ड को क्रैक करके उसमें से 39 हजार रुपए भी निकाले गए थे।

बिलखिरिया पुलिस ने ही खुदकुशी करने वाले युवक की नानी को गिरफ्तार किया था

बिलखिरिया इलाके में जो फोन चोरी गया था उसके फोनपे अकाउंट से कुछ सामान भी खरीदा था। बाकी कुछ रकम इंदौर (Indore News) में रहने वाले अर्पित नागोरे के पास पहुंचाए गई थी। ऐसा करने से पहले उस मोबाइल में जो चोरी हुआ था उसमें दो सिम लगाई गई थी। यह सिम पूर्वांचल कॉलोनी में रहने वाले राम अवतार (Ram Avtar) के नाम पर खरीदी गई थी। मामले की जांच कर रहे संजय परसोदिया ने तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद राम अवतार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके अलावा अर्पित नागोरे (Arpit Nagore) से भी पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसको क्यूआर कोड भेजा गया था। यह सचिन दामडे ने भेजा था। वह किसका खाता है उसे नहीं पता है। राम अवतार से इसी मामले में पूछताछ चल रही थी। तभी सचिन दामडे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। लेकिन, बिलखिरिया थाना पुलिस उसके पास तक पहुंची ही नहीं थी। वह तो राम अवतार और अर्पित नागोरे से मिली जानकारी की तस्दीक कर रही थी। जिस दिन खुदकुशी हुई उसी दिन राम अवतार को बिलखिरिया थाने जाना था। अब पुलिस अर्पित नागोरे, राम अवतार और सचिन दामडे के बीच कनेक्शन तलाश रही है। सुसाइड के बाद इस प्रकरण में अब मर्डर वाला मामला भी खुल गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन दामडे की नानी अनिता चंदेले पति बृजलाल चंदेले उम्र 55 साल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई भी बिलखिरिया थाना पुलिस ने ही की थी।

इस कारण उतारा था मौत के घाट

Exclusive Story
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात 30 जून, 2018 को हुई थी। शव की पहचान न हो सके इसके लिए शव का चेहरा जलाया गया था। लाश अमझरा के पास लक्ष्मीपति कॉलेज के नजदीक मिली थी। शव की पहचान राजकुमार चंदेले (Rajkumar Chandele) पिता बृजलाल चंदेले उम्र 30 साल के रुप में हुई थी। वह अभिनव होम्स में रहता था। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 32/18 दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने 30 जून, 2018 को ही प्रकरण 204/18 दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अनिता चंदेले (Anita Chandele) पति बृजलाल चंदेले उम्र 55 साल और सतीश कुशवाहा पिता कैलाश कुशवाहा उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनिता चंदेले ने बेटे राजकुमार चंदेले की हत्या की थी। फिर उसकी लाश को सतीश कुशवाहा (Satish Kushwaha) की वैन से फिकवाया था। अनिता चंदेले का कहना था कि वह उसके और बहू के साथ मारपीट करता था। इस कारण उसको मौत के घाट उतारा था। अनिता चंदेले के पति बृजलाल चंदेले रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी थे। अनिता चंदेले सुसाइड करने वाले सचिन दामडे की नानी है। वह उसके मकान में ही रहता था। नानी को कुछ साल पूर्व ही हत्या के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इसके अलावा पिपलानी पुलिस को पता चला है कि 2012 में भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वह भी सचिन दामड़े का रिश्तेदार हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: स्नैपडील के जरिए फर्जीवाड़ा करने वाले तीन गिरफ्तार

यह बोल रहे हैं अफसर

एसीपी गोविंदपुरा संभाग दीपक नायक (ACP Deepak Nayak) 04 अक्टूबर को पिपलानी थाने पहुंचे थे। यहां लूट की वारदात का खुलासा करने के बाद सचिन दामड़े की खुदकुशी के मामले में बोले। उन्होंने बताया कि पिपलानी पुलिस मर्ग 59/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पत्र को देखा गया है जिसमें छेड़छाड़ जैसी शंका है। कुछ नाम जोड़े गए हैं। उन्हें परीक्षण किया जा रहा है। परिवार ने हमें सचिन दामड़े के हस्तलिखित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए सचिन दामड़े की बोर्ड एग्जाम की कॉपी को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल से मदद ली है। उन कॉपियों को क्यूडी शाखा में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे सुसाइड नोट के मौलिक अथवा फर्जी होने के संबंध में पुख्ता सबूत मिल सकेंगे। पुलिस की एक टीम सचिन दामड़े के मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है। जांच में पुलिस कांस्टेबल के भी बयान दर्ज होंगे जो विवादों में फंसे हैं। पूरे निष्कर्ष के बाद ही इस मामले में कोई परिणाम सामने आ सकेगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive Story
बोलने की आजादी के पक्षधर, स्वच्छ पत्रकारिता के लिए समर्पित, हमें सहयोग करें,

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: 12 वीं का पेपर बिगड़ने से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी
Don`t copy text!