सियासत में कोई सगा नहीं ! पिता की तस्वीर के सामने चुनावी वीडियो बनवाते चिराग पासवान

Share

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा के अध्यक्ष है चिराग पासवान

Chirag Paswan
पिता की तस्वीर के सामने वीडियो बनवाते चिराग पासवान

पटना। देश में मौसम वैज्ञानिक के तौर पर मशहूर दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) का वीडियो सामने आया है। पिता की मौत के बाद तस्वीर के साथ वीडियो शूट कराते चिराग को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि सियासत में कोई सगा नहीं ! वीडियो पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन जिन हालातों में इसे बनवाया गया है और चिराग पासवान जैसी तैयारी कर रहे है, उस पर सवाल उठना लाजमी है। रामविलास पासवान के बाद उनकी पार्टी लोकतांत्रिक जनता पार्टी की कमान चिराग पासवान के हाथों में है। बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नितीश पर हमलावर

बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले चिराग पासवान की छवि पर ये वीडियो भारी पड़ सकता है। बता दें कि चिराग की पार्टी लोजपा एनडीए से अलग होकर अकेले ही चुनावी मैदान में कूद गई है। चिराग के निशाने पर नितीश कुमार है। एक बयान में उन्होंने कहा था कि नितीश कुमार को जेल जाना पड़ेगा केंद्र में मोदी सरकार का समर्थन करने वाली लोजपा बिहार चुनाव में एनडीए से दूर है। राजनीतिक जानकार इसे बड़ी सियासी चाल बताते है।

देखें वीडियो

YouTube video

भाजपा की बी टीम

चिराग पासवान को भाजपा की बी टीम के तौर पर देखा जा रहा है। एक तरफ लालू प्रसाद यादव जेल में है लिहाजा उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की कमान तेजस्वी के हाथों में है। युवा तेजस्वी ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे है। सभाओं की भीड़ बता रही है कि तेजस्वी को भारी समर्थन मिल रहा है। दूसरी तरफ लोजपा की कमान संभाले चिराग पासवान मैदान में है। चिराग बिहार चुनाव में दूसरा युवा चेहरा हैं जो जनता के बीच है।

यह भी पढ़ें:   एक साल के बेटे को फेंककर मां ने मौत को गले लगा लिया

भाजपा की चाल !

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नितीश कुमार को साइड लाइन करने के लिए भाजपा ने चिराग को मैदान में उतारा है। चिराग के सहारे भाजपा एक तीर से दो निशाने साध रही है। एक तरफ बिहार की जनता के सामने तेजस्वी के अलावा विकल्प पेश किया गया है। दूसरी तरफ चिराग के सहारे नितीश को टक्कर दी जा रही है। चिराग भी केवल नितीश पर हमलावर है। जो बताता है कि चिराग अगर सम्मानजनक सीटें जीतने में कामयाब रहते है तो भाजपा उनके साथ गठबंधन कर सरकार बना सकती है।

यह भी पढ़ेंः फरीदाबाद में छात्रा की अपहरण की कोशिश, दरिंदों ने मारी गोली, देखें वीडियो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों परकार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइबकरें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना यासमाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!