Muzaffarpur : आरजेडी के दो नेताओं पर अंधाधुंध फायरिंग कर भागे बदमाश, हालत गंभीर

Share

एक को दो, दूसरे को लगी चार गोली

अस्पताल में भर्ती घायल नेता

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)  में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बीती रात बदमाशों ने आरजेडी के दो नेताओं को सरेआम गोलियों से भून दिया। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। दोनों नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कांटी थानाक्षेत्र की है। डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा कि दो राजद नेताओं को गोली मार दी और फरार हो गए हैं। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव और उमाशंकर प्रसाद पर फायरिंग की। सुरेंद्र को दो गोली लगी है, जबकि उमाशंकर को 4 गोली लगी है।

मुजफ्फरपुर में गोलीकांड की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं है। बुधवार को डीएम आवास से कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने एक ट्रेवल्स संचालक पर फायरिंग की थी। उसे गोलियों से भून दिया था।

यह भी पढ़ें:   Tej Pratap Yadav : बाउंसर को साथ रखते है लालू के बेटे, फोटो जर्नलिस्ट को सरेआम पीटा
Don`t copy text!