Bhopal News: गंदी हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने जहर पिया

Share

Bhopal News: इलाज के बाद पुलिस थाने पहुंची पीड़िता तो दूसरे थाने से एफआईआर के लिए बुलाई गई महिला अधिकारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली यानि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत फिक्रमंद बताती है। सरकार के इशारों पर ज्यादती के आरोपियों के घरों को ढ़हा भी दिया जाता है। लेकिन, सरकार के यह दावे खोखले हैं। दरअसल, पूरे प्रदेश के थानों में महिला पुलिस अधिकारियों की भारी कमी से महकमा जूझ रहा है। इन्हीं समस्याओं से घिरे भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना काफी सनसनीखेज भी है। यहां महिला अधिकारी एफआईआर दर्ज करने के लिए उपलब्ध नहीं थी। इसलिए दूसरे थाने से महिला अधिकारी को बुलाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

सरकार की कलई उजागर न हो इसलिए थाने में प्रकरण को मीडिया से छुपाया जाने लगा

महिला अफसरों की कमी भोपाल शहर ही नहीं देहात में भी बनी हुई है। भोपाल पुलिस नियंत्रण कक्ष में तो एक महिला अफसर को एफआईआर दर्ज कराने के लिए रिजर्व भी रखा जाता है। दरअसल, पॉक्सो एक्ट में एसआई ही प्रकरण दर्ज कर सकती हैं। ताजा घटना नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र में हुई है। यहां 13 अगस्त की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 20 वर्षीय नव विवाहिता ने जहर खा लिया था। उसको परिजन इलाज के लिए भोपाल लेकर पहुंचे। वह जब होश में आई तो उसने बताया कि गांव में रहने वाला आरोपी गोलू उर्फ मनोज मीना (Golu@Manoj Meena) उसको पीछा करके काफी दिनों से परेशान कर रहा था। उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारण परेशान होकर उसने जहर खाने का निर्णय लिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर प्रकरण 202/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नजीराबाद थाने में महिला अधिकारी एफआईआर के लिए मौजूद नहीं थी। इसलिए बैरसिया (Berasia) थाने से एसआई कोमल वर्मा (SI Komal Verma) को बुलाना पड़ा। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Bank Manager Meeting : साइबर अपराधों को रोकने बैंक मैनेजरों के साथ बैठक संपन्न 
Don`t copy text!