Bhopal News: यूआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी का ड्रायवर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: थाने में बस रखने की जगह नहीं मिली तो गोविंदपुरा एसीपी कार्यालय के पास भेजी, चार लोगों की हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी कंपनी के बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस की टक्कर से नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हुई थी। यह भयावह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने दुर्घटना के बाद बस को जब्त कर लिया था। लेकिन, उसको रखने की जगह थाने में नहीं थी। इसलिए उसको गोविंदपुरा एसीपी कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बागसेवनिया  (Bagsewaniya )थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 28 जुलाई की रात को हुई थी। बस तमिलनाडू आरटीओ(Tamilnadu RTO)  पर चल रही थी। उसका ड्रायवर गणेश गोबडे (Ganesh Gobde) है जिसको गिरफ्तार किया गया। दुर्घटना दानिश नगर (Danish Nagar) तिराहे के पास हुई थी। बस (Bus) के बाएं तरफ का हिस्सा बाइक से टकराया था। बस की हालत देखकर साफ है कि वह काफी रफ्तार में थी। बस ड्रायवर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Station) से मजदूरों को लेकर सलैया की तरफ जा रही थी। बस के आगे बाइक चल रही थी। जिसको फूल सिंह (Phool Singh) पिता कोमल सिंह उम्र 35 साल चला रहा था। वह रायसेन (Raisen) स्थित उदयपुरा (Udaipura) का रहने वाला था। वह मजदूर करता था और दानिश नगर में रहता था। उसकी पत्नी सीता लोहार (Seeta Lohar) उम्र 40 साल उसी बाइक पर सवार थी। सीता लोहार ने कोमल सिंह (Komal Singh) के साथ दूसरी शादी की है। उसके पास पहले पति की बेटी विनीता लोहार (Vineeta Lohar) उम्र 13 साल भी थी। वह भी बाइक पर बैठी हुई थी। इसके अलावा सरोज रानी अहिरवार (Saroj Rani Ahirwar) पति भगोनी अहिरवार उम्र 55 साल बाइक में सवार थी। सरोज रानी अहिरवार मूलत: सागर (Sagar) जिले की रहने वाली थी। वह भी दानिश नगर में रहती थी। वह मजदूरी करती थी। इस मामले की जांच एएसआई रिपुसूदन भदौरिया (ASI Ripusudan Bhadauriya) कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 42—43—44—45/24 कायम कर लिया था। पुलिस ने अब बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय सं​हिता की धाराओं में प्रकरण 451/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 16 दिन तक जीवन और मौत से जूझ रहे व्यक्ति ने दम तोड़ा
Don`t copy text!