Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के साथ कैद हुई दो महिलाएं, पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में भी इसी तरह की हुई थी एक अन्य वारदात

भोपाल। ज्वैलर्स शोरुम से लाखों रुपए के जेवरात चोरी हरे गये है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। रोशनपुरा में स्थित राजश्री ज्वैलर्स शोरुम से लाखों रुपए के जेवरात चोरी चले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ग्राहक बनकर पहुंची थी। अरेरा हिल्स पुलिस ने सेल्स मेन की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सोने की एक चूड़ी का सेट हुआ गायब
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात 28 मार्च की शाम लगभग पौने पांच बजे हुई थी। घटना रोशनपुरा चौराहे के नजदीक राजश्री ज्वैलर्स में हुई। शोरुम के मालिक विजय अग्रवाल हैं। दुकान में दो महिलाएं आई। उनके साथ एक बच्चा भी था। आरोपियों ने सोने की चूड़ी दिखाने के लिए बोला। दुकान पर मौजूद सेल्स मेन राजेश अग्रवाल ने उन्हें कई तरह की चूड़ियां दिखाई। करीब आधा घंटा तक उन्होंने सामान देखा। इसके बाद माल पसंद नहीं आने का बोलकर दोनों महिलाएं चली गईं। उनके जाने के बाद सेल्स मेन वापस जेवरातों को बॉक्स में रखकर शोकेज में जमाने लगा। इसी दौरान उसे अहसास हुआ कि सोने की एक चूड़ी का सेट नहीं हैं। उसने तुरंत मालिक को यह बताया। सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वह महिला जेवरात चोरी करते हुए दिखाई दी। जिसकी खबर पुलिस को उसी दिन दे दी गई। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी भी खंगाले। जब कोई सुराग नहीं मिला तो 29 मार्च को पुलिस ने प्रकरण 62/25 दर्ज कर लिया। यह प्रकरण राजेश अग्रवाल पिता कुंवर सिंह अग्रवाल उम्र 60 साल की शिकायत पर दर्ज किया। वे ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में रहते हैं। मामले की शुरुआती जांच करने हवलदार गोपाल तिवारी पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बच्चे के साथ सर्राफा दुकान में खरीददारी के बहाने पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में भी एक महीने पहले ऐसी ही एक अन्य वारदात हो चुकी है। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।