Bhopal News: लड़की को लेकर दो दिन पूर्व हुआ था विवाद, थाने में कर लिया था समझौता, अब जानलेवा हमले का दर्ज किया गया

भोपाल। लड़की से बातचीत के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। यह विवाद दो दिन पूर्व हुआ था। उस वक्त दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया था। लेकिन, इसी बात को लेकर आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया।
यह है आरोपी जिन्होंने हमला किया
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी मयूर श्रीवास्तव (Mayur Shrivastav) पिता भगवान दास उम्र 24 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह मूलत: रूप नगर (Roop Nagar) में रहता है। फिलहाल अशोका गार्डन स्थित जागृति स्कूल(Jagrati School) के पास किराए से रहता है। पुलिस ने बताया कि मयूर श्रीवास्तव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राहुल राय (Rahul Rai) , विक्रम सिंह (Vikram Singh) , राजा विश्कर्मा (Raja Vishwakarma) और विक्की ने गाली—गलौज कर चाकू से वार कर दिया। घटना 12 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। चाकू के वार जख्मी के दाहिनें हाथ, पीठ और अंगुली में लगे हैं। पुलिस ने बताया कि मयूर श्रीवास्तव का आरोपियों से एक दिन पहले लड़की को लेकर विवाद हुआ था। यह प्रकरण ऐशबाग (Aishbag) थाना पहुंचा था। वहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इस मामले की जांच एएसआई नंदकिशोर कर रहे हैं। पुलिस ने 338/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।