Bhopal News: पत्नी की मौत के चार साल बाद पति ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: बीमार रहने के कारण मजदूरी में भी पड़ा रहा था प्रभाव, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पत्नी की मौत के चार साल बाद पति ने फांसी लगा ली है। वह पत्नी की मौत के बाद बीमार भी रहने लगा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बेटे ने दी थी पुलिस को खबर

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार 63 वर्षीय सलीम खान (Salim Khan) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) में रहता था। वह हम्माली का काम करता था। पुलिस ने बताया सलीम खान अकेला रहता था। उसका बेटा जावेद खान 30 अगस्त की रात दस बजे घर पर पिता के हालचाल जानने पहुंचा था। दरअसल, वह पत्नी की मौत के बाद बीमार रहता था। बेटे को पिता फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसको फंदे से उतारकर वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई मकसूद खान (ASI Maqsood Khan) कर रहे हैं। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 42/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की क्रूरता से तंग महिला ने पुलिस से मांगी मदद
Don`t copy text!