Bhopal News: युवती के साथ सरेराह हुई अभद्रता

Share

Bhopal News: इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से हुई थी पहचान, पीछा करते हुए रेस्टोरेंट में चला गया, बातचीत बंद करने को लेकर चल रहा था नाराज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में युवती के साथ सरेराह अभद्रता की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोल रहा था आरोपी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। पीड़िता मुस्लिम लड़की है जो कि शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र में रहती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की आरोपी मु​स्तफा उमर फारूख (Mustafa Umar Farukh) से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। वह उसके साथ डबल मीनिंग चैट करता था। इस कारण उसने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद वह उसका बुरी नीयत से पीछा करता था। वह उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता 16 सितंबर को कोहेफिजा में स्थित रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गई थी। तभी आरोपी वहां पहुंच गया। उसने बुरी नीयत से उसे देखा तो वह बाहर आ गई। इसके बाद सड़क पर वह उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ने लगा। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। मामले की जांच एसआई अद्रियाना भगत (SI Adriyana Bhagat) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 534/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: सेना का रिटायर्ड अफसर बताकर सायबर चीटिंग
Don`t copy text!