Bollywood Sad News: तीन बार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी का निधन

मुंबई। यदि आपने बधाई फिल्म देखी होगी तो यह शॉट आपको आज भी याद होगा। यह शॉट महज 35 सेकंड का है। जिसमें सास की भूमिका निभा रही वृद्धा कहती हैं’अरे हम भी पुराने जमाने के हैं, हम तक समझ गए विज्ञापन देखकर निरोध क्या हो, तुझे समझ नहीं आई…’ इस डायलॉग से पूरे थियेटर हंसी से गूंज उठे थे। यह अदाकारा थी सुरेखा सीकरी। जिनका शु्क्रवार सुबह निधन (Bollywood Sad News) हो गया।
आयुष्मान का रोल हो गया था फीका
सुरेखा सीकरी कई कई महीनों से बीमार चल रही थी। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर ने मीडिया को दी है। उन्होंने 1978 से किस्सा कुर्सी से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने 1971 में एनएसडी से कोर्स किया था। दिल्ली में उनका जन्म हुआ था। उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। सहायक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें तमस, मम्मो और बधाई हो के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। बधाई हो फिल्म में उन्होंने एक अलग ही छाप छोड़ी थी। जिसमें मुख्य किरदार का अभिनय निभाने वाले आयुष्मान खुराना को भी पछाड़ दिया था।
हर कोई याद करने लगा शॉट

उपराष्ट्रपति एम.वैकेया नायडू ने 2018 में सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया था। बालिका वधु सीरियल में भी सीकरी ने अपनी छाप छोड़ी थी। जिसके चलते इस सीरियल को कई भाषाओं में डब किया गया था। इससे पहले उन्होंने तमस में अभिनय दिखाकर अपना लोहा मनवाया था। उन्होंने नाटक में पहले रोल किया था। सलीम लंगड़े में मत रो, सरफरोश समेत कई अन्य फिल्मों में भी उन्होंने बड़े—बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। निधन के समाचार से बॉलीवुड में शोक की लहर थी। हर कोई सुरेखा सीकरी के डायलॉग और सीन को याद कर उन्हें श्रृद्धांजली दे रहा था।