MP Sport News: ऑल इंडिया पुलिस मीट का आगाज

Share

MP Sport News: सीएम के आस—पास सुरक्षा कानूनों की देखरेख करने वाले और पीआर का काम देखने वाले जनसंपर्क विभाग को नहीं रही सुध, तस्वीरें जरुर साझा नहीं करके तोड़े गए नियमों पर बचते नजर आए अफसर, चार दिनी कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने सलामी देकर किया शुभारंभ

MP Sport News
इस तरह से मार्च पास्ट का किया जा रहा था अभ्यास। फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से ऑल इंडिया पुलिस मीट का आगाज हो गया। इस अवसर पर बड़े तालाब में दो दर्जन से अधिक मोटर बोट नजर आई। जबकि भोपाल (MP Sport News) शहर के बड़े तालाब में डेढ़ साल से क्रूज और मोटर बोट के संचालन में एनजीटी की तरफ से प्रतिबंध लगा है। यह जानते हुए भी आयोजन में मुख्यमंत्री को बुलाकर एमपी पुलिस के अफसरों ने ही उस कानून की अवहेलना कर दी। जबकि इस संबंध में चेतावनी पत्र पर्यावरणविद सुभाष सी. पांडे ने खेल विभाग के संचालक रवि गुप्ता को थमा दिया था। इधर, सीएम के कार्यक्रम का प्रचार प्रसाद देखने वाले जनसंपर्क विभाग ने भी चुप्पी साधे रखी। डीपीआर की तरफ से इस संबंध में सीएम सचिवालय को बड़े तालाब में प्रतिबंध से संबंधित जानकारी नहीं दी गई।

कार्यक्रम में यह बोले सीएम

पर्यावरण को लेकर इस विषय पर दो दिन पूर्व ही द क्राइम इंफो ने आधिकारिक रुप से जनसंपर्क विभाग समेत कई अन्य विभागों को यह समाचार जारी करके बता चुका था। इसके बावजूद मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कोई गंभीरता ही नहीं दिखाई। नतीजतन, अच्छे काम के बीच मुख्यमंत्री के बुरी तरह से ब्रांडिंग करने में सहयोग पहुंचा दिया। इस अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स (Water Sport) का अर्धकुंभ आरंभ हो रहा है। पुलिस, नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक जवानों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। राजा भोज के इस ऐतिहासिक बड़े तालाब में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश सहित राजधानी भोपाल के लिए गौरव का विषय है। इस आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता (All India Police Water Sports Competition) के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश को इस आयोजन के लिए चौथी बार मौका मिला है।

एस्कॉर्ट और अंपायर के लिए मोटर बोट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr  Mohan Yadav) ने भोपाल आई विभिन्न राज्यों और पुलिस इकाइयों के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद तिरंगे गुब्बारों के प्रदर्शन और उन्हें मुक्त आकाश में छोड़कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष टीम (MP Sport News) ने मार्च-पास्ट तथा रो-पास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सहभागी टीमों को शपथ भी दिलाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा (DGP Kailash Makwana) ने अखिल भारतीय आयोजन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव गृह जेएन कंसोटिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा यह सौभाग्य का विषय है कि पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सेना इत्यादि में प्रवेश लेने वालों को जवान कहा जाता है। इस आशय से वे सेवाकाल तक जवान ही रहते हैं। वे उत्साह, उमंग और देश व देशवासियों के प्रति सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करते रहें, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेल से मन, बुद्धि, आत्मा की शुचिता के संकल्प को भी साधा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न राज्यों तथा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की टीमों का राज्य सरकार की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता में उनकी सफलता की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जल का महत्व भी बताया

MP Sport News
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। चित्र पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग ​की ओर से जारी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार पंचमहाभूतों में जल की विशेष महत्ता है। जीव की उत्पत्ति जल से होती है, अत: जीव सदैव जल की ओर विशेष रूप से आकर्षित होते है। इसका परिणाम है कि मन की शांति के लिए व्यक्ति प्राय: जल स्रोतों के पास ही आते हैं। भोपाल का विशाल ताल अद्भुत है, साथ ही यह बांध निर्माण का विशिष्ट उदाहरण भी है। इसमें नदी की धारा को अवरूद्ध किए बिना चट्टानों से बनी रचना के माध्यम से पानी के संचय का प्रबंधन किया है। उल्लेखनीय है कि 17 से 21 फरवरी तक चलने वाली वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग के महिला-पुरूष वर्ग की कुल 27 प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से 360 मेडल्स और ट्रॉफियों का निर्णय होगा। प्रतियोगिता में देश के राज्य पुलिस बलों और केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की 22 टीमों के 557 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में 123 महिलाएं हैं। डीजीपी ने कहा कि खेलों का वैश्विक स्तर पर लंबा इतिहास रहा है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में भी खेलों का उल्लेख मिलता है। राजा भोज द्वारा भोपाल में विकसित तालाब, वातावरण को शुद्ध करने और जल का स्त्रोत होने के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को आधार प्रदान कर रहे हैं। भोपाल का नाम देश में वॉटर स्पोर्ट्स राजधानी के रूप में उभरा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Hookah Lounge News: न्यू ईयर के लिए रखी थी स्टॉक में शराब

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Sport News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!