MP Cyber Fraud: केंद्रीय सरकार के समन्वय पोर्टल में चिन्हित किए गए थे संदेही, राजधानी के पांच आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
![MP Cyber Fraud](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/06/Cyber-Crime-300x180.jpg)
भोपाल। केंद्र सरकार के समन्वय पोर्टल में चिन्हित पांच जालसाजों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। यह सभी आरोपी म्यूल खातों को खोलकर बेचने का काम करते थे। आरोपियों में शामिल भोपाल (MP Cyber Fraud) शहर में डिलीवरी ब्यॉय, सफाई कर्मचारी और छात्र हैं। अभी इनसे जुड़े मास्टरमाइंड का पता लगाया जाना बाकी है।
यह है समन्वय पोर्टल का काम
भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समन्वय पोर्टल (Samanvay Portal) केंद्र सरकार की निगरानी में काम करता है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर जांच की जाती है। इसमें जिन नंबरों से लगातार फ्रॉड या जिन खातों में रकम ट्रांसफर किए जा रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जाता है। इनमें उल्लेखित जानकारियों की सभी राज्यों के पुलिस मुख्यालय से जुड़े जिलों की पुलिस को कार्रवाई करके रिपोर्ट समन्वय पोर्टल में भी देना होती है। इसी NCCRP JMIS समन्वय पोर्टल के डेटा में आरोपियों की जानकारी सामने आई थी। इस काम में भोपाल के स्थानीय बैंकों की मदद से संदिग्ध खातों की पहचान करने का काम किया जाता है। समन्वय पोर्टल में विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों में शामिल भोपाल के रहने वाले आरोपियों को चिन्हित किया गया था। आरोपी म्यूल बैंक खाता (Mule Bank Accont) खोलने एवं बेचने का काम कर रहे थे। जिस पर सायबर क्राइम ने चार प्रकरण भी दर्ज किए हैं। इस पहल पर कार्रवाई करने वाला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर पुलिस पहला राज्य भी बन गया है।
इन आरोपियों को दबोचा गया
पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी करण वाल्मिक (Karan Valmik) को गिरफ्तार किया है। वह कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में रहता है। उसने तीन म्यूल बैंक खाते खोले थे। इसी तरह दूसरा आरोपी अरूण बोरडे (Arun Borde) है। वह भी कोलार रोड के ओम नगर (Om Nagar) में रहता है। उसने चार खाते खोले थे। हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती निवासी तरूण राय तीसरा आरोपी है। चौथा आरोपी जहांगीराबाद (Jahangirabad) निवासी सैय्यद अरशद (Saiyed Arshad) है। वह कॉलेज में पढ़ रहा है। इसके अलावा आरिश खान (Arish Khan) को भी पकड़ा गया है। वह भी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहता है। करण वाल्मिक सफाई कर्मचारी है। अरुण बोर्डे और तरुण राय दोस्त हैं। अरुण बोर्डे डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। सैयद अरशद म्यूल बैंक खातों को देने बिहार (Bihar) तक गया है। सभी आरोपी दस—दस हजार रुपए में यह खाता खोलकर बेचने का काम कर रहे थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![MP Cyber Fraud](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।