RGPV Scam News: आरजीपीवी घोटाले में फरार एनजीओ के पदाधिकारी की संपत्ति कुर्क होगी

Share

RGPV Scam News: कोर्ट ने जारी किया वारंट, दस आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने एनजीओ के खाते में ही की थी रकम ट्रांसफर

RGPVV Scam News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने वारंट जारी किया है। इस मामले की जांच भोपाल (RGPV Scam News) हर के गांधी नगर थना पुलिस कर रही थी। जांच के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एसआईटी बनाई थी। यह एसआईटी अभी तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अभी तक पुलिस ने यह की है कार्रवाई

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविद्यालय (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya) के कुल सचिव डाॅक्टर मोहन सेन (Dr Mohan Sen) ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार (Sunil Kumar) , तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत (RS Rajput) , पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा (Rishikesh Verma) , कुमार मयंक (Kumar Mayank) के खिलाफ प्रकरण दर्ज था। आरोपियों ने यूनिवर्सिटी के खाते से 19 करोड़ 48 लाख रुपए निजी खातों में ट्रांसफर किए थे। पुलिस की टीम सुनील कुमार गुप्ता, आरबीएल बैंक (RBL Bank) के टास्क हेड कुमार मयंक, पि​परिया में स्थित एक्सिस बैंक (Axis Bank) के पूर्व मैनेजर रामकुमार रघुवंशी (Ramkumar Raghuvanshi) , दलित संघ सोहागपुर संस्था के संयुक्त सचिव सुनील रघुवंशी, ऋषिकेश वर्मा, सीमा वर्मा, रोहित रघुवंशी, नंदकिशोर रघुवंशी, शिवम मैखुरी और रश्मि मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले राकेश सिंह राजपूत (Rakesh Singh Rajput) जो पूर्व में कुलसचिव रहे हैं उन्होंने सरेंडर किया था। इन सभी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।

अब यह करने जा रही है पुलिस

इस मामले में आरोपी रतन उमरे (Ratan Umre) भी हैं। वह दलित संघ सोहागपुर (Dalit Sangh Sohagpur) में सचिव है। इधर, आरोपी अशोक चैरसिया (Ashok Chaurasiya) जो दलित संघ सोहागपुर का कोषाध्यक्ष है वह फरार चल रहा है। उसके खाते में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी की रकम साढ़े नौ करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। फिर दलित संघ सोहागपुर के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया और सचिव रतन उमरे ने उपरोक्त राशि चेकों में हस्ताक्षर कर चेकों के माध्यम से आरोपी बैंक अधिकारियों से मिलकर नगद राशि का आहरण अन्य खातों में ट्रांसफर किया। आरोपी अशोक चौरसिया घटना दिनांक से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा है। आरोपी अशोक चौरसिया की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। इसी प्रकरण में आरोपी अशोक चैरसिया की संपत्ति की कुर्की कार्यवाही कराने हेतु विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में आवेदन दिया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने अशोक चौरसिया के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

RGPV Scam News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विवाहिता के साथ बलात्कार
Don`t copy text!